अक्टूबर है

Satyapal AnandSatyapal Anand24 Apr 1931

1 min read · 12.7K reads

अक्टूबर है

कोहरे की इक मैली चादर तनी हुई है

अपने घर में बैठा मैं खिड़की से बाहर देख रहा हूँ

बाहर सारे पेड़

दरीदा पीले यर्क़ानी पत्तों के

मट-मैले मल्बूस में लिपटे निस्फ़ बरहना

बाद-ए-ख़िज़ाँ से उलझ रहे हैं

हर्फ़ हर्फ़ पत्तों का अबजद

पतझड़ की बे-रहम हवा को सौंप रहे हैं

मैं भी अलिफ़ से चलता चलता

अब या-ए-मारूफ़ पे पाँव टिका कर बैठा

एक क़दम आगे मजहूल को देख रहा हूँ

नंगे बच्चे दीमक चाटे

उम्र रसीदा पेड़ भी अपना अबजद खो कर

बर्फ़ का बोझ नहीं सह पाते गिर जाते हैं

अक्टूबर से चल कर मैं भी

अपने अबजद की कुतबीनी ये की यख़-बस्ता चौखट पर

जूँही शिकस्ता पाँव रखूँगा गिर जाऊँगा

बाद-ए-ख़िज़ाँ को क्या पर्वा है

उस को तो पेड़ों को गिराना ही आता है

Satyapal Anand
About the poet

Satyapal Anand

Satyapal Anand (Hindi: सत्य पाल आनंद, Urdu: ستیا پال آنند‎; born April 24, 1931) is an Indian-American poet, critic and writer. He has written several fictional and poetry books in four languages: English, Urdu, Hindi and Punjabi. He has also received awards…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like