ख़ून की ख़ुश्बू उड़ी तो

Satyapal AnandSatyapal Anand24 Apr 1931

1 min read · 12.6K reads

ख़ून की ख़ुश्बू उड़ी तो

ख़ुद-कुशी चीख़ी कि मैं ही ज़िंदगी हूँ

आओ अब इस वस्ल की साअत को चूमो

मर गई थी जीते-जी मैं

और तुम जीने की ख़ातिर

लम्हा लम्हा मर रहे थे

ख़ुद मसीहा भी थे और बीमार भी थे

(और ख़ुद अपनी जराहत के लिए तय्यार भी थे)

आओ अब जी भर के सूँघो

ख़ून की ख़ुश्बू कि मैं ही ज़िंदगी हूँ

मेरे होंटों से पियो आओ, मुझे बाहोँ में ले लो

वस्ल की साअत यही है

तुम फ़क़त जीने की कोशिश कर रहे थे

जाँ-कनी के ला-शुऊरी ख़्वाब से ले कर विलादत

के शुऊरी लम्हा-ए-बे-दार तक!

d
Satyapal Anand
About the poet

Satyapal Anand

Satyapal Anand (Hindi: सत्य पाल आनंद, Urdu: ستیا پال آنند‎; born April 24, 1931) is an Indian-American poet, critic and writer. He has written several fictional and poetry books in four languages: English, Urdu, Hindi and Punjabi. He has also received awards…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like