वो जो हर रोज़ अपनी खिड़की से
देखता है कि दूर से कोई
राह-रौ आए और वो उस को
घर में मदऊ' करे मोहब्बत से
बैठ कर गुफ़्तुगू करे उस को
इस हक़ीक़त का कोई इल्म नहीं?
शहर की मौत हो चुकी और वो
अपनी खिड़की से झाँकने वाला
इक अकेला है सारी दुनिया में
नस्ल का आख़िरी नुमाइंदा








