तल्ख़ी-ए-जाम डोलने जैसी
तिश्नगी होंट खोलने जैसी
इस क़दर शोर रूह में बरपा
ख़ामोशी मेरी बोलने जैसी
साअ'त-ए-शौक़ बो गया है कोई
ख़ून में ज़हर घोलने जैसी
लो ये उम्मीद फिर जगाती है
एक आहट टटोलने जैसी
ख़्वाब और ख़्वाहिशों की क़िस्मत है
ख़ाली रस्तों पे रोलने जैसी








