सरवत ज़ेहरा के शेर

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

बिंत-ए-हव्वा हूँ मैं ये मिरा जुर्म है

और फिर शाएरी तो कड़ा जुर्म है


ख़्वाब और तमन्ना का क्या हिसाब रखना है

ख़्वाहिशें हैं सदियों की उम्र तो ज़रा सी है


जाने वाले को चले जाना है

फिर भी रस्मन ही पुकारा जाए


वक़्त भी अब मिरा मरहम नहीं होने पाता

दर्द कैसा है जो मद्धम नहीं होने पाता


जो सारा दिन मिरे ख़्वाबों को रेज़ा रेज़ा करते हैं

मैं उन लम्हों को सी कर रात का बिस्तर बनाती हूँ


कहाँ पे खोलोगे दर्द अपना किसे कहोगे

कहीं छुपाओ, ये हाल ले कर कहाँ चले हो


अब तो सँवारने के लिए हिज्र भी नहीं

सारा वबाल ले के ग़ज़ल कर दिया गया


दिल के दरिया ने किनारों से मोहब्बत कर ली

तेज़ बहता है मगर कम नहीं होने पाता


कोई जवाज़ ढूँडते ख़याल ही नहीं रहा

तमाम उम्र यूँही बे-ख़याल जागते रहे


कैसे बुझाएँ कौन बुझाए बुझे भी क्यूँ

इस आग को तो ख़ून में हल कर दिया गया


बस एक बार याद ने तुम्हारा साथ छू लिया

फिर इस के बाद तो कई जमाल जागते रहे


तुम्हारी आस की चादर से मुँह छुपाए हुए

पुकारती हुई रुस्वाइयों में बैठी हूँ


मिरे जज़्बों को ये लफ़्ज़ों की बंदिश मार देती है

किसी से क्या कहूँ क्या ज़ात के अंदर बनाती हूँ

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी