बिस्तर और बावर्ची - नज़्म

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

हज़ार सदियों के सफ़र के बावजूद

बिंत-ए-हव्वा का ये सफ़र तो

अज़ल से अब तक

तुम्हारी ख़्वाब-गाह और

दालान के दरमियान

क़ैद कर दिया गया है

न जाने कितने क़दम हैं

जो तुम्हारे बिस्तर में

हुनूत हो कर पड़े हुए हैं

कितनी मंज़िलें हैं

जो तुम्हारे बिस्तर पर

बावर्ची-ख़ाने के दरमियान दफ़्न हो चुकी हैं

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like