रहता है कब इक रविश पर आसमाँ

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ीसरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

1 min read · 12.4K reads

रहता है कब इक रविश पर आसमाँ

खाता है चक्कर पे चक्कर आसमाँ

कर दिया बरबाद इक दम में मुझे

क्या किया तू ने सितमगर आसमाँ

आह करते हैं हज़ारों दिल-फ़िगार

पर न टूटा तेरा ख़ंजर आसमाँ

रौंद डालूँ पाँव के नीचे तुझे

दिल में आता है जफ़ा-गर आसमाँ

रात को बरसाता है पत्थर अगर

दिन को बरसाता है अख़गर आसमाँ

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी
About the poet

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like