रह कर मकान में मिरे मेहमान जाइए

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ीसरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

1 min read · 12.4K reads

रह कर मकान में मिरे मेहमान जाइए

मेरा भी एक बार कहा मान जाइए

कहता हर एक है तिरी तस्वीर देख कर

इस शक्ल इस शबीह के क़ुर्बान जाइए

मुझ को पिला के बज़्म में कहने लगे वो आज

बस जाइए यहाँ से मिरी जान जाइए

सुम्बुल ने आज नर्गिस-ए-हैराँ से ये कहा

जब जाइए चमन में परेशान जाइए

मैं ने कहा ये उन से जब आए वो वक़्त-ए-नज़अ'

है आख़िरी सवाल मिरा मान जाइए

नक़्श-ए-क़दम तिरा है हर इक ग़ैरत-ए-चमन

ऐ यार तेरी चाल के क़ुर्बान जाइए

ऐ यार देख ज़ुल्फ़-ए-मोअ'म्बर न खोल तू

आगे ही दिल है अपना परेशान जाइए

जिस से कभी था तुम को शब-ओ-रोज़ इख़्तिलात

ये है वही तो 'मशरिक़ी' पहचान जाइए

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी
About the poet

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like