जो तुम्हें याद किया करते हैं

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ीसरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

1 min read · 12.4K reads

जो तुम्हें याद किया करते हैं

आह-ओ-फ़रियाद किया करते हैं

काम उन का है शब-ओ-रोज़ यही

सितम ईजाद किया करते हैं

तेरे मय-ख़ाने को ऐ पीर-ए-मुग़ाँ

हमीं आबाद किया करते हैं

अपनी वहशत से तिरे दीवाने

दश्त आबाद किया करते हैं

जाम-ए-मय पी के शब-ए-फ़ुर्क़त में

दिल को हम शाद किया करते हैं

मसअले शैख़ के जो सुनते हैं

उम्र बरबाद किया करते हैं

'मशरिक़ी' कोई सुने या न सुने

हम तो फ़रियाद किया करते हैं

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी
About the poet

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like