देखते ही देखते कश्ती ज़मीन से जा मिली
अभी तो और समुंदर ढोना था
रात बहुत तड़पी ज़मीन पे मैं
माँ ख़ामोशी से बैठी बुझ रही थी
ज़िंदगी के हाथ पीले कर ही दूँ क्या भरोसा इस कुड़ी का
मैं भी तो रंग रंग उड़ती फिरी ख़लाओं में
आँख घुट के रह गई है
मौत क़हक़हा लगाना चाहती है
लेकिन मेरे पास वक़्त और हँसी कम है
बदन से दिल उखड़ गया है
बे-ख़बरी ठंडे क़दम चलने लगी है
और वो बाल खोले मुझे बुला रही है








