ख़ाली आँखों का मकान

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

ख़ाली आँखों का मकान महँगा है

मुझे मिट्टी की लकीर बन जाने दो

ख़ुदा बहुत से इंसान बनाना भूल गया है

मेरी सुनसान आँखों में आहट रहने दो

आग का ज़ाइक़ा चराग़ है

और नींद का ज़ाइक़ा इंसान

मुझे पत्थरों जितना कस दो

कि मेरी बे-ज़बानी मशहूर न हो

मैं ख़ुदा की ज़बान मुँह में रखे

कभी फूल बन जाती हूँ और कभी काँटा

ज़ंजीरों की रिहाई दो

कि इंसान इन से ज़्यादा क़ैद है

मुझे तन्हा मरना है

सो ये आँखें ये दिल

किसी ख़ाली इंसान को दे देना

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like