परिंदा कमरे में रह गया

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

रात ने जब घड़ियों से वक़्त उठा लिया

घंटी की तेज़ आवाज़ ने सारे पर्दों का रंग उड़ा दिया

कमरे में चार आदमियों ने अपनी अपनी साँसें लीं

साँसें मुख़्तलिफ़ रंगों में थीं

एक आदमी पुराने कैलन्डर पर निशान लगा रहा था

दूसरा नया कैलन्डर हाथ में मरोड़ रहा था

तीसरे का चेहरा चौथे आदमी के चेहरे पर लग गया था

आदमी तीन थे

ये तीन सम्तें चौकोर कमरे के ख़ाली कोने को

देख रही थीं

इन्ही तीन सम्तों को कल सारा शहर बनना था

वो तीनों

कमरे के तीनों कोनों में जा कर खड़े हो गए

और सोचने लगे

किस का कोना है जो ख़ाली रह गया है

अचानक पर्दा हिला

और एक परिंदा

इस कोने में आ कर बैठ गया

तीनों के मुँह से निकला

मासूम

उन्हें पता चला कि वो तीनों वक़्त की क़ैद में थे

तीनों ने आग जलाई

और बोले

आग जलने तक ये सम्तें हमारी रहेंगी

आग चौथे कोने में लगाई गई थी

ज़िंदगी के रुख़ बढ़ते जा रहे थे

सूरज ने चार किरनें कमरे के अंदर फेंकीं

उन्हों ने पाँच पाँच गज़ का सुनहरी-पन अपने गिर्द लपेटा

सूरज की तीन बाँहें टूट गईं

उन्हों ने अपनी एक एक उँगली काटी

और बोले

''हम ने अपनी उँगलियों से ज़िंदगी का सुकूत तोड़ा

परिंदा कमरे में रह गया

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like