मौत की तलाशी मत लो - नज़्म

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

बादलों में ही मेरी तो बारिश मर गई

अभी अभी बहुत ख़ुश लिबास था वो

मेरी ख़ता कर बैठा

कोई जाए तो चली जाऊँ

कोई आए तो रुख़्सत हो जाऊँ

मेरे हाथों में कोई दिल मर गया है

मौत की तलाशी मत लो

इंसान से पहले मौत ज़िंदा थी

टूटने वाले ज़मीन पर रह गए

मैं पेड़ से गिरा साया हूँ

आवाज़ से पहले घट नहीं सकती

मेरी आँखों में कोई दिल मर गया है…

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like