कैसे टहलता है चाँद

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

2 min read · 12.4K reads

कैसे टहलता है चाँद आसमान पे

जैसे ज़ब्त की पहली मंज़िल

आवाज़ के अलावा भी इंसान है

आँखों को छू लेने की क़ीमत पे उदास मत हो

क़ब्र की शर्म अभी बाक़ी है

हँसी हमारी मौत की शहादत है

लहद में पैदा होने वाले बच्चे

हमारी माँ आँख है

क़ब्र तो मिट्टी का मक्र है

फिर परिंदे सूरज से पहले किसी का ज़िक्र करते हैं

आवाज़ के अलावा भी इंसान है

टूटे हो

ज़रा और लहू अंगार करो

कि मैं एक बे-लिबास औरत हूँ

और जितनी चाहूँ आँखें रखती हूँ

मैं ने आवाज़ को तराशा है

है कोई मेरा मुजस्समा बनाने वाला

अपनी क़िस्मत पे उदास मत हो

मौत की शर्म अभी बाक़ी है

मुझे चादर देने वाले

तुझे हया तक दुख लग जाएँ

मुझे लफ़्ज़ देने वाले

काश औरत भी जनाज़े को कांधा दे सकती

हर क़दम ज़ंजीर मा'लूम हो रहा है और मेरा दिल तह कर के रख दिया

गया है शोर मुझे लहूलुहान कर रहा है मैं

अपनी क़ैद काट रही हूँ और इस क़ैद में कभी

हाथ काट कर फेंक देती हूँ कभी

आवाज़ काट काट कर फेंक रही हूँ

मेरा दिल दलदल में रहने वाला कीड़ा है और मैं क़ब्र से

धुत्कारी हुई लाश

सड़ांदी ही सड़ांद से मेरी आँखों का

ज़ाइक़ा बद-रूह हो रहा है

और मैं इंसान की पहली और आख़िरी ग़लती पर दुम हिलाए

भौंकती जा रही हूँ

मैं जब इंसान थी तो चोर की आस तक न थी मैं

आँखों में सलीब और दिल में अपनी लाश

लिए फिरती हूँ

सच्चाइयों के ज़हर से मरी हूँ

लेकिन दुनिया गोरकन को ढूँढने गई हुई है

वो मुझे आबाद करता है और आबाद कहता है

मैं हरी-भरी प्यास से ज़रख़ेज़ हो जाती हूँ

और फूलों को मिट्टी में दबाने लगती हूँ

दर्द मेरे अज़दहे का नाम है

और साँप की भूक मेरा घर है

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी