च्यूँटी-भर आटा - नज़्म

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

हम किस दुख से अपने मकान फ़रोख़्त करते हैं

और भूक के लिए च्यूँटी-भर आटा ख़रीदते हैं

हमें बंद कमरों में क्यूँ पिरो दिया गया है

एक दिन की उम्र वाले तो अभी दरवाज़ा ताक रहे हैं

चाल लहू की बूँद बूँद माँग रही है

किसी को चुराना हो तो सब से पहले उस के क़दम चुराओ

तुम चीथड़े पर बैठे ज़बान पे फूल हो

और आवाज़ कोर सी कोर

इंसान का पियाला समुंदर के प्याले से मिट्टी निकालता है

मिट्टी के साँप बनाता है और भूक पालता है

तिनके जब शुआ'ओं की प्यास न बुझा सके तो आग लगी

मैं ने आग को धोया और धूप को सुखाया

सूरज जो दिन का सीना जला रहा था

आसमानी रंग से भर दिया

अब आसमान की जगह कोरा काग़ज़ बिछा दिया गया

लोग मौसम से धोका खाने लगे

फिर एक आदमी को तोड़ कर मैं ने सूरज बनाया

लोगों की पोरें कुएँ में भर दीं

और आसमान को धागा किया

काएनात को नई करवट नसीब हुई

लोगों ने ईंटों के मकान बनाना छोड़ दिए

आँखों की ज़बान-दराज़ी रंग लाई

अब एक क़दम पे दिन और एक क़दम पे रात होती

हाल जुरअत-ए-गुज़िश्ता है

आ तेरे बालों से शुआ'ओं के इल्ज़ाम उठा लूँ

तुम अपनी सूरत पहाड़ की खोह में इशारा कर आए

कुंद हवाओं का ए'तिराफ़ है

सफ़र एड़ी पे खड़ा हुआ

समुंदर और मिट्टी ने रोना शुरूअ' कर दिया है

बेलचे और बाज़ू को दो बाज़ू तसव्वुर करना

सूरज आसमान के कोने के साथ लटका हुआ था

और अपनी शुआएँ अपने जिस्म के गिर्द लपेट रखी थीं

मैं ने ख़ाली कमरे में मुआ'फ़ी रखी

और मेरा सीना दूसरों के दरवाज़े पर धड़कता रहा

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी