आँखों के धागे - नज़्म

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

मैं जो चौरहे पे खड़ी

अपनी कमान की तरफ़ लौटना चाहती हूँ

वो जो लहू में फँसा

कुछ और जीना चाहता है

साया जैसे किसी दीवार के साथ शामिल हो गया हो

पानियों में जैसे अलम ठंडे हो रहे हों

तुम कि शाम के सूरज से धूप चुराते हो

मैं कि सुब्ह की रात भी चुरा लेती हूँ

और थका-माँदा सुब्ह का तारा

जब सारे आसमान पे अकेला होता है

उसी वक़्त की क़द्र करती हूँ

तो धरती का एक दिन

मेरी उम्र का एक हिस्सा काट डालता है

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like