आँखें दो जुडवाँ बहनें

सारा शगुफ़्तासारा शगुफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

जब हमारे गुनाहों पे वक़्त उतरेगा

बंदे खरे हो जाएँगे

फिर हम तौबा के टाँकों से

ख़ुदा का लिबास सिएँगे

तुम ने समुंदर रहन रख छोड़ा

और घोंसलों से चुराया हुआ सोना

बच्चे के पहले दिन पे मल दिया गया

तुम दुख को पैवंद करना

मेरे पास उधार ज़ियादा है और दुकान कम

आँखें दो जुड़वाँ बहनें

एक मेरे घर बियाही गई दूसरी तेरे घर

हाथ दो सौतेले भाई

जिन्हों ने आग में पड़ाव डाल रक्खा है

सारा शगुफ़्ता
About the poet

सारा शगुफ़्ता

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी