ज़र्द झील - नज़्म

सारा ख़ानसारा ख़ान

1 min read · 12.4K reads

देखो उस का झील सा मुखड़ा जैसे ख़्वाब ख़याल

कैसा है आवाज़ का जादू जैसे मेघ मल्हार

ज़ुल्फ़ें हैं कि हौले से छू ले कोई पुर्वाई

उस का हँसना ऐसे जैसे पायल की झंकार

रंगत ऐसी दूर पहाड़ों पर ढलती सी शाम

देखो उस की आँखें देखो जैसे दीप जलें

देखो उस के हाथ की रेखाओं की सुंदरता

लेकिन देखो

उस पर जो कुछ दर्ज हुआ था

आँख के जलते पानी से सब राख हुआ है

देखो उस के हाथ की रेखा

डूब गई है

देखो दीपक आँख का सपना ख़ाक हुआ है

सारा ख़ान
About the poet

सारा ख़ान

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like