गुलाबी शाम का आँसू - नज़्म

सारा ख़ानसारा ख़ान

1 min read · 12.4K reads

गुलाबी शाम की दस्तक

सुनी तुम ने

अजब साअ'त में तुम ने

दिल में मेरे

याद का इक बीज फेंका था

कि उस से फूटने वाले

तुम्हारे और मेरे दरमियाँ

कुछ हामिला लम्हे

तुम्हें मालूम कब होगा

कि वो तकमील की दहलीज़ पे आते हुए

किस ज़ब्त से गुज़रे

बक़ा की जंग को हारे

वो सब लम्हे

कहाँ किस दर्द से गुज़रे

किसी उजड़ी हुई अब कोख की मानिंद

बहुत बेचैन रहते हैं

अगर मुमकिन हो तो सुनना

किसी मुर्दा सुरों को जन्म देते साज़ की आहट

मुझे है इल्म कि कब वक़्त होगा ऐसी बातों का

मगर फिर भी

निगह इक सरसरी करना

तुम्हें बस ये दिखाना है

बहुत बेचैन रखती है

तलब जब बैन करती है

तो पड़ती है

गुलाबी शाम पे सिलवट

सारा ख़ान
About the poet

सारा ख़ान

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like