आसेब-सिफ़त ये मिरी तन्हाई 'अजब है

समीना राजासमीना राजा11 Sept 1958 – 30 Oct 2012

1 min read · 12.4K reads

आसेब-सिफ़त ये मिरी तन्हाई 'अजब है

हर सम्त तिरी याद की शहनाई 'अजब है

इक बिछड़े शनासा से मुलाक़ात के बा-वस्फ़

बिखरे हुए लम्हों की शकेबाई 'अजब है

अब सिलसिला-ए-रंज-ओ-मेहन टूट भी जाए

इस बार तो कुछ तर्ज़-ए-पज़ीराई 'अजब है

अब मुझ पे खुला अपने दर-ओ-बाम का अफ़्सूँ

यूँ है कि मिरे घर की ये तन्हाई 'अजब है

सूरज से उतरते हैं मिरे हर-बुन-ए-मू पर

आँखें भी रखूँ बंद तो बीनाई 'अजब है

हर दिन सितम-ईजाद है हर रात सियह-फ़ाम

यारब ये तिरी अंजुमन-आराई 'अजब है

पिघला हुआ सोना थी जो दीवार-ओ-सक़फ़ पर

वो धूप घड़ी भर में ही कजलाई 'अजब है

नस नस में फिसलता है तिरे क़ुर्ब का नश्शा

हर मौजा-ए-ख़ूँ-नाब की गहराई 'अजब है

समीना राजा
About the poet

समीना राजा

मूल नाम : समीना राजा जन्म : 11 Sep 1958 | बहावलपुर, पंजाब निधन : 30 Oct 2012

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like