चंद गिले भुला दिए चंद से दरगुज़र किया

समीना राजासमीना राजा11 Sept 1958 – 30 Oct 2012

1 min read · 12.4K reads

चंद गिले भुला दिए चंद से दरगुज़र किया

क़िस्सा-ए-ग़म तवील था जान के मुख़्तसर किया

झूट नहीं था इश्क़ भी ज़ीस्त भी थी तुझे अज़ीज़

मैं ने भी अपनी उम्र को अपने लिए बसर किया

जैसे भी तेरे ख़्वाब हों जो भी तिरे सराब हों

मैं ने तो रेत ओढ़ ली मैं ने तो कम सफ़र किया

तेरी निगाह-ए-नाज़ का लुत्फ़-ओ-गुरेज़ एक साथ

शौक़ था कुछ अगर रहा रंज था कुछ अगर किया

टूट के फिर से जुड़ गया ख़्वाब का ज़र्द सिलसिला

मैं ने तिरे फ़िराक़ को नींद में ही बसर किया

राह बहुत तवील थी राह में इक फ़सील थी

इस को भी मुख़्तसर किया उस में भी एक दर किया

हम तो अजीब लोग थे हम को हज़ार रोग थे

ख़ूब किया जो आप ने ग़ैर को हम-सफ़र किया

समीना राजा
About the poet

समीना राजा

मूल नाम : समीना राजा जन्म : 11 Sep 1958 | बहावलपुर, पंजाब निधन : 30 Oct 2012

View profile & all 28 Poems / Stories