वो जो हर दम मिरे ख़याल में है

शकीला बानो भोपालीशकीला बानो भोपाली9 May 1942 – 16 Dec 2002

1 min read · 12.4K reads

वो जो हर दम मिरे ख़याल में है

जाने किस पर्दा-ए-जमाल में है

चाहते हो तो टूट कर चाहो

ख़ुद जवाब आप के सवाल में है

हाँ मिरा फ़न कमाल को पहुँचा

ज़ीस्त लेकिन मिरी ज़वाल में है

फ़िक्र क्या सुर्ख़-रू हो या टूटे

दिल मिरा उन की देख-भाल में है

क्या ज़रूरी है हम जवाब ही दें

एक तलवार चुप की ढाल में है

उन को फ़ुर्सत कहाँ जो ये सोचें

'बानो' इमसाल किस वबाल में है

शकीला बानो भोपाली
About the poet

शकीला बानो भोपाली

उपनाम : 'बानो' जन्म : 09 May 1942 | भोपाल, मध्य प्रदेश निधन : 16 Dec 2002 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like