रोज़ शाम होती है रोज़ हम सँवरते हैं

शकीला बानो भोपालीशकीला बानो भोपाली9 May 1942 – 16 Dec 2002

1 min read · 12.4K reads

रोज़ शाम होती है रोज़ हम सँवरते हैं

फूल सेज के यूँही सूखते बिखरते हैं

दिल को तोड़ने वाले तू कहीं न रुस्वा हो

ख़ैर तेरे दामन की चश्म-ए-तर से डरते हैं

सुब्ह टूट जाता है आईना तसव्वुर का

रात भर सितारों से अपनी माँग भरते हैं

ज़ोर और क्या चलता फ़स्ल-ए-गुल में क्या करते

बस यही कि दामन को तार तार करते हैं

या कभी ये हालत थी ज़ख़्म-ए-दिल से डरते थे

और अब ये आलम है चारागर से डरते हैं

यूँ तिरे तसव्वुर में अश्क-बार हैं आँखें

जैसे शबनमिस्ताँ में फूल रक़्स करते हैं

ख़ूँ हमें रुलाती है राह की थकन 'बानो'

जब हमारी नज़रों से कारवाँ गुज़रते हैं

शकीला बानो भोपाली
About the poet

शकीला बानो भोपाली

उपनाम : 'बानो' जन्म : 09 May 1942 | भोपाल, मध्य प्रदेश निधन : 16 Dec 2002 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like