शोख़ मासूम सी अल्लहड़ वो कुँवारी बातें

शकीला बानो भोपालीशकीला बानो भोपाली9 May 1942 – 16 Dec 2002

1 min read · 12.4K reads

शोख़ मासूम सी अल्लहड़ वो कुँवारी बातें

याद आती हैं मुझे आप की प्यारी बातें

नाज़ से रूठना फिर उन का मनाना मुझ को

याद आने लगीं रह रह के वो सारी बातें

आस्तीं अपने ही अश्कों से भिगो डालोगे

याद आएँगी तुम्हें जब भी हमारी बातें

की ख़ता तुम ने कि हम ने उसे कल सोचेंगे

आज की रात तो ये छोड़िए सारी बातें

आज के दौर में हर रोज़ ही सुनना होंगी

बे-हिसी से भरी मफ़्हूम से आरी बातें

उन को भाती नहीं ये बात अलग है 'बानो'

दिल में रख लेने के क़ाबिल हैं तुम्हारी बातें

शकीला बानो भोपाली
About the poet

शकीला बानो भोपाली

उपनाम : 'बानो' जन्म : 09 May 1942 | भोपाल, मध्य प्रदेश निधन : 16 Dec 2002 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like