About Sajjad Zaheer
Syed Sajjad Zaheer (5 November 1899 – 13 September 1973) was an Urdu writer, Marxist ideologue and radical revolutionary who worked in both India and Pakistan. In the pre-independence era, he was a member of the Communist Party of India and the Progressive Writers' Movement. Upon independence and partition, he moved t…
Selected Quotes
Poetry & Stories
दुलारी
गो कि बचपन से वो इस घर में रही और पली, मगर सोलवहीं सत्हवींर बरस में थी कि आख़िर-ए-कार लौंडी भाग गई। उसके माँ-बाप का पता नहीं था। उसकी सारी दुनिया यही घर था और उसके घर वाले। शेख़ नाज़िम अली साहिब ख़ुशहाल आदमी थे, घराने में माशाअल्लाह कई बेटे और बेटियां भी थीं। बेगम साहिबा भी ब-क़ैद-ए-हयात थीं और ज़नाना में उनका पूरा राज था। दुलारी ख़ास उनकी लौंडी थी। घर में नौकरानियां और मामाएँ आतीं। महीने दो महीने , साल दो साल काम करतीं उसके बाद ज़रा सी बात पर झगड़ कर नौकरी छोड़ देतीं और चली जातीं मगर दुलारी के लिए हमेशा एक ही ठिकाना था। उससे घर वाले काफ़ी मेहरबानी से पेश आते। ऊंचे दर्जे के लोग हमेशा अपने से नीचे तबक़े वालों का ख़्याल रखते हैं। दुलारी को खाने और कपड़े की शिकायत न थी। दूसरी नौकरानियों के मुक़ाबले में उस की हालत अच्छी ही थी। मगर बावजूद इसके कभी- कभी जब किसी मामा से और उससे झगड़ा होता तो वो ये तंज़ हमेशा सुनती मैं तेरी तरह कोई लौंडी थोड़ी हूँ। इसका दुलारी के पास कोई जवाब न होता।उसका बचपन बेफ़िक्री में गुज़रा। उसका रुत्बा घर की बी बीवी से तो क्या नौकरानियों से भी पस्त था। वो पैदा ही उस दर्जे में हुई थी। ये तो सब ख़ुदा का किया धरा है, वही जिसे चाहता है इज़्ज़त देता है जिसे चाहता है ज़लील करता है, इसका रोना किया? दुलारी को अपनी पस्ती की कोई शिकायत न थी। मगर जब उस की उम्र का वो ज़माना आया जब लड़कपन का ख़त्म और जवानी की आमद होती है और दिल की गहरी और अँधेरी बेचैनियां ज़िंदगी को कभी तल्ख़ और कभी मीठी बनाती हैं तो वो अक्सर रंजीदा सी रहने लगी। लेकिन ये एक अंदरूनी कैफ़ीयत थी जिसकी उसे ना तो वजह मालूम थी ना दवा। छोटी साहबज़ादी हसीना बेगम और दुलारी दोनों क़रीब क़रीब हमसिन थीं और साथ खेलतीं। मगर जूँ-जूँ उनका सन बढ़ता था तूं तूं दोनों के दरमियाँ फ़ासिला ज़्यादा होता जाता। साहबज़ादी क्यों कि शरीफ़ थीं उनका वक़्त पढ़ने लिखने, सीने पिरोने, में सर्फ होने लगा। दुलारी कमरों की ख़ाक साफ़ करती, झूटे बर्तन धोती, घड़ों में पानी भर्ती। वो ख़ूबसूरत थी। कुशादा चेहरा, लंबे- लंबे हाथ पैर, भरा जिस्म, मगर आम तौर से उस के कपड़े मैले कुचैले होते और उसके बदन से बू आती। त्योहार के दिनों अलबत्ता वो अपने रखाऊँ कपड़े निकाल कर पहनती और सिंगार करती, या अगर कभी शाज़-ओ-नादिर उसे बेगम साहिबा या साहबज़ादियों के साथ कहीं जाना होता तब भी उसे साफ़ कपड़े पहनना होते।
फिर ये हंगामा...
मज़हब दरअसल बड़ी चीज़ है। तकलीफ़ में, मुसीबत में, नाकामी के मौक़ा पर, जब हमारी अक़्ल काम नहीं करती और हमारे हवास मुख़्तल होते हैं, जब हम एक ज़ख़्मी जानवर की तरह चारों तरफ़ डरी हुई बेबसाना नज़रें दौड़ाते हैं, उस वक़्त वो कौन सी ताक़त है जो हमारे डूबते हुए दिल को सहारा देती है? मज़हब! और मज़हब की जड़ ईमान है। ख़ौफ़ और ईमान।मज़हब की ता रीफ़ लफ़्ज़ों में नहीं की जा सकती। उसे हम अक़्ल के ज़ोर से नहीं समझ सकते। ये एक अंदरूनी कैफ़ीयत है...
जन्नत की बशारत
लखनऊ इस ज़वाल की हालत में भी उलूम इस्लामिया का मर्कज़ है। मुतअद्दिद अरबी मदारिस आजकल के पुर-आशोब ज़माने में शम्मा हिदायत रोशन किए हुए हैं। हिन्दोस्तान के हर गोशे से हरारत ईमानी रखने वाले क़ुलूब यहां आकर तहसील इल्म-ए- दीन करते हैं और इस्लाम की अज़मत क़ायम रखने में मुऐय्यन होते हैं। बदक़िस्मती से वो दो फ़िरक़े जिनके मदारिस लखनऊ में हैं एक दूसरे को जहन्नुमी समझते हैं। मगर अगर हम अपनी आँखों से इस फ़िर्काबंदी की ऐनक उतार दें और ठंडे दिल से इन दोनों गिरोह के असातिज़ाऔर तलबा पर नज़र डालें तो हम इन सब के चेहरों पर इस ईमानी नूर की झलक पाएँगे जिससे उनके दिल और दिमाग़ मुनव्वर हैं। उनके लबेत कुरते और क़बाएँ, उनकी कफ़श और स्लीपर, उनकी दो पल्ली टोपियां, उनका घुटा हुआ गोल सर और उनकी मुतबर्रिक दाढ़ियाँ जिनके एक एक बाल को हूरें अपनी आँखों से मलेंगी, इन सबसे उनका तक़द्दुस और ज़ोहद टपकता है। मौलवी मुहम्मद दाऊद साहिब बरसों से एक मदरसे में दर्स देते हैं और अपनी ज़हानत के लिए मशहूर थे। इबादत गुज़ारी का ये आलम था कि माह-ए- मुबारक रमज़ान में रात की रात, तिलावत-ओ- नमाज़ ख़्वानी में गुज़र जाती थी और उन्हें ख़बर तक ना होती। दूसरे दिन जब दौरान दर्स में नींद का ग़लबा होता था तो तालिब-इल्म समझते थे कि मौलाना पर-कैफ़ रुहानी तारी है और ख़ामोशी से उठकर चले जाते।रमज़ान का मुबारक महीना हर मुस्लमान के लिए रहमते इलाही है। अली उल-ख़ुसूस जब रमज़ान मई और जून के लंबे दिन और तप्ती हुई धूप के साथ साथ पड़े। ज़ाहिर है कि इन्सान जिस क़दर ज़्यादा तकलीफ़ बर्दाश्त करता है उसी क़दर ज़्यादा सवाब का मुस्तहिक़ होता है। इन शदीद गर्मी के दिनों में अल्लाह का हर नेक बंदा मिस्ल एक बिफरे हुए शेर के होता है जो राह-ए- ख़ुदा मैं जिहाद करता हो। उस का ख़ुश्क चेहरा और उसकी धंसी हुई आँखें पुकार पुकार कर कहती हैं कि: ए वो गिरोह जो ईमान नहीं लाते और ए वो बदनसीबो! जिनके ईमान डगमगा रहे हैं, देखो! हमारी सूरत देखो! और शर्मिंदा हो। तुम्हारे दिलों पर, तुम्हारी समाअत पर और तुम्हारी बसारत पर अल्लाह पाक ने मुहर लगादी है, मगर वो जिनके दिल ख़ौफ़-ए- ख़ुदा से थर्रा रहे हैं, इस तरह उस की फ़र्मांबरदारी करते हैं।
गर्मियों की एक रात
मुंशी बरकत अली इशा की नमाज़ पढ़ कर चहलक़दमी करते हुए अमीनाबाद पार्क तक चले आए। गरमियों की रात, हवा बंद थी। शर्बत की छोटी छोटी दुकानों के पास लोग खड़े बातें कर रहे थे। लौंडे चीख़ चीख़ कर अख़बार बेच रहे थे, बेले के हार वाले हर भले मानुस के पीछे हार लेकर लपकते। चौराहे पर ताँगा और यक्का वालों की लगातार पुकार जारी थी।चौक! एक सवारी चौक! मियां चौक पहुंचा दूं!
About Sajjad Zaheer
Syed Sajjad Zaheer (5 November 1899 – 13 September 1973) was an Urdu writer, Marxist ideologue and radical revolutionary who worked in both India and Pakistan. In the pre-independence era, he was a member of the Communist Party of India and the Progressive Writers' Movement. Upon independence and partition, he moved to the newly created Pakistan and became a founding member of the Communist Party of Pakistan.
Sajjad Zaheer: Quick Answers
Who is Sajjad Zaheer?
Syed Sajjad Zaheer (5 November 1899 – 13 September 1973) was an Urdu writer, Marxist ideologue and radical revolutionary who worked in both India and Pakistan. In the pre-independence era, he was a member of the Communist Party of India and the Progressive Writers' Movement.
When was Sajjad Zaheer born?
Sajjad Zaheer was born on 5 November 1899.
When did Sajjad Zaheer die?
Sajjad Zaheer passed away on 13 August 1973.
Where can I read Sajjad Zaheer's poetry?
Kavishala has 4 poems and stories by Sajjad Zaheer, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by Sajjad Zaheer
दुलारी
गो कि बचपन से वो इस घर में रही और पली, मगर सोलवहीं सत्हवींर बरस में थी कि आख़िर-ए-कार लौंडी भाग गई। उसके माँ-बाप का पता नहीं था। उसकी सारी दुनिया यही घर था और उसके घर वाले। शेख़ नाज़िम अली साहिब ख़ुशहाल आदमी थे, घराने में माशाअल्लाह कई बेटे और बेटियां भी थीं। बेगम साहिबा भी ब-क़ैद-ए-हयात थीं और ज़नाना में उनका पूरा राज था। दुलारी ख़ास उनकी लौंडी थी। घर में नौकरानियां और मामाएँ आतीं। महीने दो महीने , साल दो साल काम करतीं उसके बाद ज़रा सी बात पर झगड़ कर नौकरी छोड़ देतीं और चली जातीं मगर दुलारी के लिए हमेशा एक ही ठिकाना था। उससे घर वाले काफ़ी मेहरबानी से पेश आते। ऊंचे दर्जे के लोग हमेशा अपने से नीचे तबक़े वालों का ख़्याल रखते हैं। दुलारी को खाने और कपड़े की शिकायत न थी। दूसरी नौकरानियों के मुक़ाबले में उस की हालत अच्छी ही थी। मगर बावजूद इसके कभी- कभी जब किसी मामा से और उससे झगड़ा होता तो वो ये तंज़ हमेशा सुनती मैं तेरी तरह कोई लौंडी थोड़ी हूँ। इसका दुलारी के पास कोई जवाब न होता।उसका बचपन बेफ़िक्री में गुज़रा। उसका रुत्बा घर की बी बीवी से तो क्या नौकरानियों से भी पस्त था। वो पैदा ही उस दर्जे में हुई थी। ये तो सब ख़ुदा का किया धरा है, वही जिसे चाहता है इज़्ज़त देता है जिसे चाहता है ज़लील करता है, इसका रोना किया? दुलारी को अपनी पस्ती की कोई शिकायत न थी। मगर जब उस की उम्र का वो ज़माना आया जब लड़कपन का ख़त्म और जवानी की आमद होती है और दिल की गहरी और अँधेरी बेचैनियां ज़िंदगी को कभी तल्ख़ और कभी मीठी बनाती हैं तो वो अक्सर रंजीदा सी रहने लगी। लेकिन ये एक अंदरूनी कैफ़ीयत थी जिसकी उसे ना तो वजह मालूम थी ना दवा। छोटी साहबज़ादी हसीना बेगम और दुलारी दोनों क़रीब क़रीब हमसिन थीं और साथ खेलतीं। मगर जूँ-जूँ उनका सन बढ़ता था तूं तूं दोनों के दरमियाँ फ़ासिला ज़्यादा होता जाता। साहबज़ादी क्यों कि शरीफ़ थीं उनका वक़्त पढ़ने लिखने, सीने पिरोने, में सर्फ होने लगा। दुलारी कमरों की ख़ाक साफ़ करती, झूटे बर्तन धोती, घड़ों में पानी भर्ती। वो ख़ूबसूरत थी। कुशादा चेहरा, लंबे- लंबे हाथ पैर, भरा जिस्म, मगर आम तौर से उस के कपड़े मैले कुचैले होते और उसके बदन से बू आती। त्योहार के दिनों अलबत्ता वो अपने रखाऊँ कपड़े निकाल कर पहनती और सिंगार करती, या अगर कभी शाज़-ओ-नादिर उसे बेगम साहिबा या साहबज़ादियों के साथ कहीं जाना होता तब भी उसे साफ़ कपड़े पहनना होते।
फिर ये हंगामा...
मज़हब दरअसल बड़ी चीज़ है। तकलीफ़ में, मुसीबत में, नाकामी के मौक़ा पर, जब हमारी अक़्ल काम नहीं करती और हमारे हवास मुख़्तल होते हैं, जब हम एक ज़ख़्मी जानवर की तरह चारों तरफ़ डरी हुई बेबसाना नज़रें दौड़ाते हैं, उस वक़्त वो कौन सी ताक़त है जो हमारे डूबते हुए दिल को सहारा देती है? मज़हब! और मज़हब की जड़ ईमान है। ख़ौफ़ और ईमान।मज़हब की ता रीफ़ लफ़्ज़ों में नहीं की जा सकती। उसे हम अक़्ल के ज़ोर से नहीं समझ सकते। ये एक अंदरूनी कैफ़ीयत है...
जन्नत की बशारत
लखनऊ इस ज़वाल की हालत में भी उलूम इस्लामिया का मर्कज़ है। मुतअद्दिद अरबी मदारिस आजकल के पुर-आशोब ज़माने में शम्मा हिदायत रोशन किए हुए हैं। हिन्दोस्तान के हर गोशे से हरारत ईमानी रखने वाले क़ुलूब यहां आकर तहसील इल्म-ए- दीन करते हैं और इस्लाम की अज़मत क़ायम रखने में मुऐय्यन होते हैं। बदक़िस्मती से वो दो फ़िरक़े जिनके मदारिस लखनऊ में हैं एक दूसरे को जहन्नुमी समझते हैं। मगर अगर हम अपनी आँखों से इस फ़िर्काबंदी की ऐनक उतार दें और ठंडे दिल से इन दोनों गिरोह के असातिज़ाऔर तलबा पर नज़र डालें तो हम इन सब के चेहरों पर इस ईमानी नूर की झलक पाएँगे जिससे उनके दिल और दिमाग़ मुनव्वर हैं। उनके लबेत कुरते और क़बाएँ, उनकी कफ़श और स्लीपर, उनकी दो पल्ली टोपियां, उनका घुटा हुआ गोल सर और उनकी मुतबर्रिक दाढ़ियाँ जिनके एक एक बाल को हूरें अपनी आँखों से मलेंगी, इन सबसे उनका तक़द्दुस और ज़ोहद टपकता है। मौलवी मुहम्मद दाऊद साहिब बरसों से एक मदरसे में दर्स देते हैं और अपनी ज़हानत के लिए मशहूर थे। इबादत गुज़ारी का ये आलम था कि माह-ए- मुबारक रमज़ान में रात की रात, तिलावत-ओ- नमाज़ ख़्वानी में गुज़र जाती थी और उन्हें ख़बर तक ना होती। दूसरे दिन जब दौरान दर्स में नींद का ग़लबा होता था तो तालिब-इल्म समझते थे कि मौलाना पर-कैफ़ रुहानी तारी है और ख़ामोशी से उठकर चले जाते।रमज़ान का मुबारक महीना हर मुस्लमान के लिए रहमते इलाही है। अली उल-ख़ुसूस जब रमज़ान मई और जून के लंबे दिन और तप्ती हुई धूप के साथ साथ पड़े। ज़ाहिर है कि इन्सान जिस क़दर ज़्यादा तकलीफ़ बर्दाश्त करता है उसी क़दर ज़्यादा सवाब का मुस्तहिक़ होता है। इन शदीद गर्मी के दिनों में अल्लाह का हर नेक बंदा मिस्ल एक बिफरे हुए शेर के होता है जो राह-ए- ख़ुदा मैं जिहाद करता हो। उस का ख़ुश्क चेहरा और उसकी धंसी हुई आँखें पुकार पुकार कर कहती हैं कि: ए वो गिरोह जो ईमान नहीं लाते और ए वो बदनसीबो! जिनके ईमान डगमगा रहे हैं, देखो! हमारी सूरत देखो! और शर्मिंदा हो। तुम्हारे दिलों पर, तुम्हारी समाअत पर और तुम्हारी बसारत पर अल्लाह पाक ने मुहर लगादी है, मगर वो जिनके दिल ख़ौफ़-ए- ख़ुदा से थर्रा रहे हैं, इस तरह उस की फ़र्मांबरदारी करते हैं।
गर्मियों की एक रात
मुंशी बरकत अली इशा की नमाज़ पढ़ कर चहलक़दमी करते हुए अमीनाबाद पार्क तक चले आए। गरमियों की रात, हवा बंद थी। शर्बत की छोटी छोटी दुकानों के पास लोग खड़े बातें कर रहे थे। लौंडे चीख़ चीख़ कर अख़बार बेच रहे थे, बेले के हार वाले हर भले मानुस के पीछे हार लेकर लपकते। चौराहे पर ताँगा और यक्का वालों की लगातार पुकार जारी थी।चौक! एक सवारी चौक! मियां चौक पहुंचा दूं!
Selected Quotes by Sajjad Zaheer (चुनिंदा उद्धरण)
ऊंचे दर्जे के लोग हमेशा अपने से नीचे तबक़े वालों का ख़्याल रखते हैं।ये कोई हँसने की बात नहीं, मज़हब एक आसमानी ज़िया है जिसके पर्तो में हम कायनात का जलवा देखते हैं।मुतअद्दिद अरबी मदारिस आजकल के पुर-आशोब ज़माने में शम्मा हिदायत रोशन किए हुए हैं।ये देहाती अहले मुआमला कम्बख़्त रोज़ बरोज़ चालाक होते जाते हैं।Videos on Sajjad Zaheer
Loading videos…
Books by Sajjad Zaheer
Loading books…








