दिसम्बर किस लिए आख़िर
हमेशा ख़ास लगता है
वो दर्जन-भर महीनों से
सदा मुम्ताज़ लगता है
दिसम्बर किस लिए आख़िर
हमेशा ख़ास लगता है
बहुत सहमी हुई सुब्हें
उदासी से भरी शामें
दो-पहरें रोई रोई सी
वो रातें खोई खोई सी
गर्म दबीज़ शो'लों का
वो कम रौशन उजालों का
कभी गुज़रे हवालों का
कभी मुश्किल सवालों का
बिछड़ जाने की मायूसी
मिलन की आस लगता है
दिसम्बर किस लिए आख़िर
हमेशा ख़ास लगता है








