बुतो ये शीशा-ए-दिल तोड़ दो ख़ुदा के लिए

शैख़ अली बख़्श बीमारशैख़ अली बख़्श बीमार

1 min read · 12.4K reads

बुतो ये शीशा-ए-दिल तोड़ दो ख़ुदा के लिए

जो संग-दिल हो तो क्या चाहिए जफ़ा के लिए

सवाल यार से कैसा कमाल-ए-उल्फ़त का

कि इब्तिदा भी तो है शर्त इंतिहा के लिए

ख़ुदा से तुझ को सनम माँगते तो मिल जाता

मगर अदब ने इजाज़त न दी दुआ के लिए

अज़ाब-ए-आतिश-ए-फ़ुर्क़त से काँपता था दिल

हज़ार शुक्र जहन्नम मिला सज़ा के लिए

न दिल लगा के हुआ मुझ से इश्क़ में परहेज़

बिगड़ गया जो किसी ने कहा दवा के लिए

मिला उन्हें भी तलव्वुन मुझे भी यक-रंगी

ख़ुसूसियत न रही सरसर ओ सबा के लिए

ख़ुदा ने काम दिए हैं जुदा जुदा सब को

सनम जफ़ा के लिए हैं तो हम वफ़ा के लिए

जहाँ-नवर्द रहे हम तलाश-ए-मतलब में

चले न एक क़दम ग़ैर-ए-मुद्दआ के लिए

मुशाइरा में पढ़ो शौक़ से ग़ज़ल 'बीमार'

कि मुस्तइद हैं सुख़न-संज मरहबा के लिए

शैख़ अली बख़्श बीमार
About the poet

शैख़ अली बख़्श बीमार

उपनाम : 'बीमार' मूल नाम : शैख़ अली बख़्श जन्म : बरेली, उत्तर प्रदेश निधन : 15 Dec 1854 संबंधी : निज़ाम रामपुरी (शिष्य)

View profile & all 10 Poems / Stories

More from शैख़ अली बख़्श बीमार

  1. रंजिश तिरी हर दम की गवारा न करेंगे

    रंजिश तिरी हर दम की गवारा न करेंगेअब और ही माशूक़ से याराना करेंगे

    12.4K reads
  2. कौन दुनिया से बादा-ख़्वार उठा

    कौन दुनिया से बादा-ख़्वार उठाचश्म-ए-तर अब्र-ए-नौ-बहार उठा

    12.4K reads
  3. दम न निकला यार की ना-मेहरबानी देख कर

    दम न निकला यार की ना-मेहरबानी देख करसख़्त हैराँ हूँ मैं अपनी सख़्त-जानी देख कर

    12.4K reads
  4. फ़स्ल-ए-गुल साथ लिए बाग़ में क्या आती है

    फ़स्ल-ए-गुल साथ लिए बाग़ में क्या आती हैबुलबुल-ए-नग़्मा-सारा रू-ब-क़ज़ा आती है

    12.4K reads
  5. क्या क्या न तेरे सदमे से बाद-ए-ख़िज़ाँ गिरा

    क्या क्या न तेरे सदमे से बाद-ए-ख़िज़ाँ गिरागुल बर्ग सर्व फ़ाख़्ता का आशियाँ गिरा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like