मेरा ख़ुदा हो मुझ मुई नाशाद की तरफ़

शैदा इलाहाबादीशैदा इलाहाबादी

1 min read · 12.4K reads

मेरा ख़ुदा हो मुझ मुई नाशाद की तरफ़

अम्माँ भी बोलती हैं तो दामाद की तरफ़

औलाद भूखों मरती है घर में सफ़ाई है

झाड़ू-फिरा चला गया बग़दाद की तरफ़

जन्नत की आरज़ू थी वो दुनिया से उठ गई

अब जा के क्या करूँ मुए शद्दाद की तरफ़

क्या जाने किस ने डाल दिया उस के दिल में बल

मुड़ कर भी देखता नहीं औलाद की तरफ़

मुंसिफ़ निगोड़ा देख के रंडी फिसल पड़ा

भड़वे को क्या ख़याल हो रूदाद की तरफ़

घुटना झुका तो अपनी ही जानिब झुका बहन

समधन भी बोलने लगीं दामाद की तरफ़

इस मौत से किसी को नहीं ऐ बहन नजात

लाई है घेर घेर के जल्लाद की तरफ़

मुँह पर तो दो ही आँखें हैं पहलू तिरे हज़ार

अब तुझ को देखूँ या तिरी ईजाद की तरफ़

सदमे पे सदमे देता है दिन रात मर्दुआ

'शैदा' कभी न जाऊँगी जल्लाद की तरफ़

शैदा इलाहाबादी
About the poet

शैदा इलाहाबादी

मूल नाम : मोलवी निसार हूसैन ख़ान जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 13 Poems / Stories

More from शैदा इलाहाबादी

  1. अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार का

    अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार काबाजी जो आसरा है तो परवरदिगार का

    12.4K reads
  2. मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाद

    मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाददिल तो लेना कभी तुम उन का ज़रा मेरे बाद

    12.4K reads
  3. हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपना

    हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपनान ख़सम अपना है बाजी न मुआ दिल अपना

    12.4K reads
  4. नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल हो

    नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल होपढ़ा लिक्खा बहुत कुछ फिर भी तुम जाहिल के जाहिल हो

    12.4K reads
  5. समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँच

    समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँचलौंडी के यार चार हैं बीबी के यार पाँच

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like