कुछ तुझ से शिकायत मूए बे-पीर नहीं है

शैदा इलाहाबादीशैदा इलाहाबादी

1 min read · 12.4K reads

कुछ तुझ से शिकायत मूए बे-पीर नहीं है

क़िस्मत की ख़ता है तिरी तक़्सीर नहीं है

काग़ज़ नहीं लिक्खा कोई तहरीर नहीं है

क्यों निकलूँ तिरे बाप की जागीर नहीं है

मिस्री यूँ ही बिकती है ज़रा चख के तो देखो

ये पीच है चावल की अजी खीर नहीं है

वो चाँदनी फिर ला के हवाले मिरे कर दें

ऐसी तो उजागर मिरी तक़दीर नहीं है

इक जान से दो जान तो होनी नहीं हरगिज़

या मैं नहीं या अब तिरी हम-शीर नहीं है

सोना भी जो छूती हूँ तो हो जाता है मिट्टी

इक्सीर भी मेरे लिए इक्सीर नहीं है

ये सास मुई चाहे जो कुछ उन से लगाए

इस में तो मिरी कोई भी तक़्सीर नहीं है

खाना कोई क्या हाथ से फिर अपने निकाले

डोई नहीं चमचा नहीं कफ़-गीर नहीं है

बेटी नहीं देती तुम्हें देती हूँ मैं लौंडी

दौलत नहीं रखती कोई जागीर नहीं है

वो तौक़ तो रख आए थे पहले ही जूए में

अब देखती हूँ आज तो ज़ंजीर नहीं है

'शैदा' को ज़बाँ-दानी की कुछ दाद तो मिलती

अफ़सोस कि इस वक़्त बुआ 'मीर' नहीं है

शैदा इलाहाबादी
About the poet

शैदा इलाहाबादी

मूल नाम : मोलवी निसार हूसैन ख़ान जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 13 Poems / Stories

More from शैदा इलाहाबादी

  1. अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार का

    अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार काबाजी जो आसरा है तो परवरदिगार का

    12.4K reads
  2. मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाद

    मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाददिल तो लेना कभी तुम उन का ज़रा मेरे बाद

    12.4K reads
  3. हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपना

    हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपनान ख़सम अपना है बाजी न मुआ दिल अपना

    12.4K reads
  4. नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल हो

    नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल होपढ़ा लिक्खा बहुत कुछ फिर भी तुम जाहिल के जाहिल हो

    12.4K reads
  5. समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँच

    समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँचलौंडी के यार चार हैं बीबी के यार पाँच

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायवह कर गया पारउसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया।उसने बेगार से कर दिया था इंकार।— फ़रीद ख़ाँ