दर्द-ए-दिल भी कभी लहू होगा

Sahir HoshiarpuriSahir Hoshiarpuri5 Mar 1913 – 18 Dec 1994

1 min read · 12.6K reads

दर्द-ए-दिल भी कभी लहू होगा

कोई अरमाँ तो सुर्ख़-रू होगा

आरज़ू कोई बर न आएगी

यही अंजाम-ए-आरज़ू होगा

देख कर मेरे दिल की बर्बादी

कौन शैदा-ए-रंग-ओ-बू होगा

आईने में हमें वो देखेंगे

आईना उन के रू-ब-रू होगा

हम न होंगे तो ऐ ग़म-ए-जानाँ

किस को यारा-ए-आरज़ू होगा

कुछ तो फ़रमाएँ आप तुम या तू

कुछ तो अंदाज़-ए-गुफ़्तुगू होगा

उन के अंदाज़ा-ए-करम के लिए

हर नफ़स वक़्फ़-ए-आरज़ू होगा

ताब-ए-नज़्ज़ारा-ए-जमाल किसे

एक मैं हूँगा एक तू होगा

मेरे आते ही बज़्म साक़ी में

सब के लब पर सुबू सुबू होगा

हर्फ़-ए-मतलब ज़बाँ पे क्यूँ आए

ये तो इज़हार-ए-आरज़ू होगा

मंज़िलों से गुज़र के भी 'साहिर'

दिल का मक़्सूद जुस्तुजू होगा

Sahir Hoshiarpuri
About the poet

Sahir Hoshiarpuri

Sahir Hoshiarpuri (5 March 1913 -18 December 1994 ) (Urdu: ساحِر ہوشیارپُوری‎) (Hindi: साहिर होशियारपुर), born Ram Parkash Sharma (Urdu: رام پرکاش‎) (Hindi: राम प्रकाश) was an Urdu poet from India. He wrote several poetry books; his main form was ghazal. More…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like