बात कोई एक पल उस के ध्यान के आने की थी

शाहिदा हसनशाहिदा हसन

1 min read · 12.4K reads

बात कोई एक पल उस के ध्यान के आने की थी

फिर ये मीठी नींद उस के ज़हर बन जाने की थी

आँख हो ओझल तो फिर कोहसार भी ओझल हैं सब

इक यही सूरत तिरे दुख दर्द बहलाने की थी

दूर तक फैले हुए पानी पे नाव थी कहाँ

ये कहानी आइनों पर अक्स लहराने की थी

ढूँढती थीं शाम का पहला सितारा लड़कियाँ

खेल क्या था बस ये इक ख़्वाहिश कहीं जाने की थी

दस्तकें देता था अक्सर शाम का ठंडा चराग़

और ये दस्तक किसी के लौट कर आने की थी

शाहिदा हसन
About the poet

शाहिदा हसन

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी