तुम्हारी वज्ह से - नज़्म

शहनाज़ परवीन शाज़ीशहनाज़ परवीन शाज़ी

1 min read · 12.4K reads

अगरचे ये सच है

कई बार दिल मेरा बेहद दुखा है तुम्हारी वज्ह से

कई बार पलकों पे आए हैं आँसू तुम्हारी वज्ह से

कई बार सहनी पड़ी सख़्त लहजे की तेज़ी ओ तुंदी तुम्हारी वज्ह से

कई मर्तबा ना-मुनासिब रवय्या भी झेला है मैं ने तुम्हारी वज्ह से

कई बार बे-बात ग़ुस्से की ज़द पर भी आना पड़ा है तुम्हारी वज्ह से

कई मर्तबा इज़्ज़त-ए-नफ़्स को ताक़ पर रख के सॉरी भी कहना पड़ा है तुम्हारी वज्ह से

तो ये भी तो सच है

जो इस पहले सच से कहीं मो'तबर है बड़ा दिल-नशीं है

कि अक्सर मिला है मिरे ग़म को मरहम तुम्हारी वज्ह से

कई बार मैं रोते रोते हँसी हूँ तुम्हारी वज्ह से

मिरे आँसुओं को मयस्सर हुआ एक बर-वक़्त कंधा तुम्हारी वज्ह से

कई बार अफ़्सुर्दगी के समुंदर में गिरने से पहले बचाई गई हूँ तुम्हारी वज्ह से

हुनर ज़ब्त-ए-गिर्या का दर आया मुझ में तुम्हारी वज्ह से

हुए वा शुऊ'र-ए-ग़म-ए-ज़ीस्त के दर तुम्हारी वज्ह से

उजागर हुआ मुझ में एहसास-ए-हस्ती तुम्हारी वज्ह से

हुआ मुन्कशिफ़ लफ़्ज़-ए-इख़्लास मुझ पे तुम्हारी वज्ह से

हुआ फ़हम-ओ-इदराक सच्ची ख़ुशी का तुम्हारी वज्ह से

तुम्हारी वज्ह से ही मसरूर-ओ-शादाब रहने लगी हूँ

अगरचे मैं अंदर से टूटी हुई हूँ

मगर फिर भी अब तक जो बिखरी नहीं हूँ तुम्हारी वज्ह से

ये सच है मिरे दोस्त मैं जी रही हूँ तुम्हारी वज्ह से

शहनाज़ परवीन शाज़ी
About the poet

शहनाज़ परवीन शाज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी