रिश्ता - नज़्म

शहनाज़ परवीन शाज़ीशहनाज़ परवीन शाज़ी

1 min read · 12.4K reads

तुझे भी याद आता होगा शायद

था मेरी रूह से इक दिल का रिश्ता

वो रिश्ता जिस के आगे सारे रिश्ते

लगा करते हैं झूटे और फीके

वही रिश्ता है मेरे साथ अब तक

मिरी रग रग में हर दम दौड़ता है

मिरे अंदर जो ख़ाली-पन है छाया

उसे पुर करने की कोशिश में हर पल

मिरी ख़ामोशियों को तोलता है

मिरी आसूदगी-ए-जाँ की ख़ातिर

बहुत मीठे सुरों में बोलता है

मगर फिर भी मैं कैसे भूल जाऊँ

ये रिश्ता मेरी बर्बादी की जड़ है

यही वो रिश्ता है जो तोड़ कर तू

मिरी दुनिया से कब का जा चुका है

शहनाज़ परवीन शाज़ी
About the poet

शहनाज़ परवीन शाज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like