मुन्तज़िम - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

हमारे जैसे अजीब लोगों की रंजिशों का

मलाल किस को

ज़मीन करती है बैन

आँसू फ़लक बहाता है चुपके चुपके

फ़ज़ा में सिसकी सी तैरती है

हैं सर-ब-ज़ानूँ तमाम मंज़र

कहीं छिनी है किसी की गुड़िया

कहीं फटी हैं नई किताबें

किसी की शह-रग पे कोई झपटा

किसी की गलियों में ख़ून बिखरा

सुना है हम ने

कि इस शुजाअत पे तमग़ा मिलेगा उस को

बड़ी नफ़ासत से उस ने छाँटे हैं अपने रेवड़

मवेशी सारे बटे हुए हैं

ये रंग ओ ज़ात ओ नस्ल उन के बने तवीले

सब अपनी ख़ुशियों ग़मों को बाँटेंगे अपनी हद में

कि भेड़ बकरी से मिल न पाए

न गाए भैंसों में हों कुलेलें

सुना है उस के निज़ाम-ए-मुल्की पे सब हैं नाज़ाँ

उसे ही बख़्शेंगे फिर से वो मंसब-ए-हज़ारी

हमारे जैसे अजीब लोगों की आँखों में

क्यूँ है इतना पानी

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे