मस्कन - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

आ

कि इस दिल में तेरे लिए है बहुत सी जगह

ये तो दोनों को मालूम है

आरज़ूओं की कसरत से तंगी का मारा हुआ

हसरतों से परेशान है

उस की बोसीदगी के गवाह

मोहब्बत वफ़ा दुश्मनी बुग़्ज़ कीना हसद

ये जहाँ मुख़्तसर

और तो इज़्ज़-ओ-जल

फिर भी इतना यक़ीं कर ही सकता है तू

ये वो घर है कि जिस में अगर तू बिराजे

ये तेरा बने

और तब तक रहेगा बसेरा तिरा

जब तिलक तू इसे

अपने रहने के क़ाबिल समझता रहे!

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like