मर्द---औरत - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

कब कहाँ से चली थी पता नहीं

जन्नत ने ठुकराया

कि आदम ने पुकारा

चारों ओर घना जंगल

हर शाख़ हाथ बढ़ाते ही

ख़ुद में सिमट जाती थी

जाने कब बे-सत्र हुई

किस ने शर्म-गाह की लाज रखी

पाँव के नीचे अन-गिनत राहें

बे-हिसाब नशेब ओ फ़राज़

दोनों तरफ़ सवाल ओ जवाब की अटूट ख़्वाहिशें

इल्ज़ामात के तबादले की तैयारियाँ

बरसहा-बरस की खोज का बस एक ही अंजाम

फ़ाएला मफ़ऊल

क़ुदरत फ़ितरत

इसबात नफ़ी

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like