बहुत नाराज़ हूँ ख़ुद से - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

बहुत नाराज़ हूँ ख़ुद से

न जाने कितने बरसों में

रियाज़त कर के इस दिल ने

बड़ी मुश्किल से सीखा था

हवा की दस्तकों पे अपने दरवाज़े को बंद रखना

ये शायद इक दरीचे की शरारत का है ख़म्याज़ा

लवें सब झिलमिला उट्ठीं

कि फिर फ़ानूस भी पिघला

कहीं पर अब अंधेरे का नहीं है एक भी रेज़ा

बहुत नाराज़ हूँ ख़ुद से

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like