नवा-ए-वक़्त का उतरा अभी ख़ुमार नहीं
अभी तलक तो मुझे ख़ुद पे इख़्तियार नहीं
हुआ है ये भी कि सहरा में फूल खिलते हैं
सफ़र नसीब के हिस्से में क्यूँ बहार नहीं
तिलिस्म-ए-जान के सब राज़ खोल दूँ कैसे
नहीं नहीं मुझे ख़ुद पर भी ए'तिबार नहीं
शब-ए-सियाह छुपाती है मेरे दाग़ों को
उसे ये कह दो कि गेसू अभी सँवार नहीं
मसाफ़तों की थकन से ये जिस्म-ओ-जान है चूर
सफ़र तवील है रस्ते में राहगुज़ार नहीं
कभी तो तिश्नगी कम हो ही जाएगी लेकिन
ज़माना बीत गया उतरे दरिया पार नहीं








