इस दिल को हम-कनार किया हम ने क्या किया

शाह नसीरशाह नसीर

1 min read · 12.4K reads

इस दिल को हम-कनार किया हम ने क्या किया

दुश्मन को दोस्त-दार किया हम ने क्या किया

रहता यही है दिल में शश-ओ-पंज-ए-यार से

आईना क्यूँ दो-चार किया हम ने क्या किया

मुट्ठी भरम की ग़ुंचा-सिफ़त इस चमन में खोल

असरार आश्कार किया हम ने क्या किया

दर-पर्दा दोस्ती हुई हम अपने हक़ में आह

मुतरिब-पिसर को यार किया हम ने क्या किया

इस्लाम भी ब-जब्र था ऐ शैख़-ओ-बरहमन

क्यूँ जब्र इख़्तियार किया हम ने क्या किया

तस्बीह तो पड़ी थी गले एक दूसरी

ज़ुन्नार को भी हार किया हम ने क्या किया

दिल को दुखा के चीन-ए-जबीन-ए-परी-वशाँ

जूँ बर्क़ बे-क़रार किया हम ने क्या किया

कहने लगा वो क़ब्र पे आशिक़ की क्यूँ गुज़र

सहवन सर-ए-मज़ार किया हम ने क्या किया

हैहात आश्ना थे जो मौज-ए-बला के पेच

उन का न इंतिज़ार किया हम ने क्या किया

बहर-ए-जहाँ से दीदा-ओ-दानिस्ता जूँ हुबाब

बा-चश्म-ए-तर गुज़ार किया हम ने क्या किया

दश्त-ए-जुनूँ से तोड़ के रिश्ते को जेब के

दामाँ भी तार किया हम ने क्या किया

उस सर्व-क़द के इश्क़ में ये फल मिला 'नसीर'

हर सद आह वार किया हम ने क्या किया

शाह नसीर
About the poet

शाह नसीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी