ये माना तुम हो ज़माने के बा-कमालों में

सबीहा सुंबुलसबीहा सुंबुल

1 min read · 12.4K reads

ये माना तुम हो ज़माने के बा-कमालों में

तो हम भी ख़ुद को समझते हैं बे-मिसालों में

वफ़ा का नाम नहीं शहर के ग़ज़ालों में

मिलेगा ज़हर यहाँ मद-भरे पियालों में

महक उठा है मिरी आरज़ू का शीश-महल

ये कौन आ के बसा है मिरे ख़यालों में

हमारे पास था हर बात का जवाब मगर

उलझ के रह गए हम आप के सवालों में

हम उन के हँसने का अंदाज़ क्या कहें 'सुम्बुल'

कि जैसे दूर बजें घंटियाँ शिवालों में

सबीहा सुंबुल
About the poet

सबीहा सुंबुल

View profile & all 10 Poems / Stories

More from सबीहा सुंबुल

  1. गुज़रे हैं हम पे ऐसे भी लम्हे कभी कभी

    गुज़रे हैं हम पे ऐसे भी लम्हे कभी कभीदिल रो पड़ा है सुन के लतीफ़े कभी कभी

    12.4K reads
  2. हसीन ताज की सूरत ये बे-सदा पत्थर

    हसीन ताज की सूरत ये बे-सदा पत्थरदिखा रहे हैं मोहब्बत का मो'जिज़ा पत्थर

    12.4K reads
  3. कौन ऐसा है यहाँ दिल से मुझे याद करे

    कौन ऐसा है यहाँ दिल से मुझे याद करेवक़्त थोड़ा सा मिरे वास्ते बर्बाद करे

    12.4K reads
  4. दिल में ज़ख़्मों की नई फ़स्ल उगाने निकले

    दिल में ज़ख़्मों की नई फ़स्ल उगाने निकलेदर्द के फूल बयाबाँ में खिलाने निकले

    12.4K reads
  5. मिरी ज़िंदगी की किताब का है हर इक वरक़ यूँ सजा हुआ

    मिरी ज़िंदगी की किताब का है हर इक वरक़ यूँ सजा हुआकहीं आँसुओं से लिखा हुआ कहीं शोख़ियों से भरा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like