कौन ऐसा है यहाँ दिल से मुझे याद करे

सबीहा सुंबुलसबीहा सुंबुल

1 min read · 12.4K reads

कौन ऐसा है यहाँ दिल से मुझे याद करे

वक़्त थोड़ा सा मिरे वास्ते बर्बाद करे

हो गईं बस्तियाँ वीरान यहाँ पल भर में

कोई तो आए जो फिर से इन्हें आबाद करे

पा-ब-ज़ंजीर कोई दार पे मंसूर नहीं

हक़ की बातों पे भला कौन यहाँ साद करे

कैसा पिंदार है दिल क़ैद हैं ख़ुशियाँ जिस में

इन परिंदों को ही आज़ाद ये सय्याद करे

मुर्दा जिस्मों में मुक़य्यद हैं तड़पती रूहें

कोई ज़िंदान-ए-निहाँ से उन्हें आज़ाद करे

जिस की बुनियाद मोहब्बत की हो ज़ामिन 'सुम्बुल'

ऐसा इक शहर यहाँ कोई तो आबाद करे

सबीहा सुंबुल
About the poet

सबीहा सुंबुल

View profile & all 10 Poems / Stories

More from सबीहा सुंबुल

  1. गुज़रे हैं हम पे ऐसे भी लम्हे कभी कभी

    गुज़रे हैं हम पे ऐसे भी लम्हे कभी कभीदिल रो पड़ा है सुन के लतीफ़े कभी कभी

    12.4K reads
  2. हसीन ताज की सूरत ये बे-सदा पत्थर

    हसीन ताज की सूरत ये बे-सदा पत्थरदिखा रहे हैं मोहब्बत का मो'जिज़ा पत्थर

    12.4K reads
  3. दिल में ज़ख़्मों की नई फ़स्ल उगाने निकले

    दिल में ज़ख़्मों की नई फ़स्ल उगाने निकलेदर्द के फूल बयाबाँ में खिलाने निकले

    12.4K reads
  4. मिरी ज़िंदगी की किताब का है हर इक वरक़ यूँ सजा हुआ

    मिरी ज़िंदगी की किताब का है हर इक वरक़ यूँ सजा हुआकहीं आँसुओं से लिखा हुआ कहीं शोख़ियों से भरा हुआ

    12.4K reads
  5. जब अज़्म के शो'लों को हिम्मत ने हवा दी है

    जब अज़्म के शो'लों को हिम्मत ने हवा दी हैतूफ़ाँ ने ही साहिल की तस्वीर दिखा दी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like