यूँ तो तय हो भी चुका तर्क-ए-मोहब्बत करना

शबनम शकीलशबनम शकील12 Sept 1942 – 2 Sept 2013

1 min read · 12.4K reads

यूँ तो तय हो भी चुका तर्क-ए-मोहब्बत करना

कितना मुश्किल है मगर ख़ुद उसे रुख़्सत करना

अब किसी शहर में भी ख़ुश नहीं रहने देता

वो तिरे शहर से मेरा कभी हिजरत करना

अभी पाया भी नहीं था कि उसे खो भी दिया

अपनी आदत है हर इक काम में उजलत करना

सब की सह लेते हैं हम सामने उस के लेकिन

सख़्त मुश्किल है बयाँ दिल की हिकायत करना

बेवफ़ाई से तिरी बढ़ के अजब बात थी क्या

किसी अन-होनी पे अब किस लिए हैरत करना

शबनम शकील
About the poet

शबनम शकील

उपनाम : 'shabnam' मूल नाम : शबनम आबिद अली जन्म : 12 Mar 1942 | लाहौर, पंजाब निधन : 02 Mar 2013 संबंधी : सय्यद आबिद अली आबिद (पिता)

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like