दोस्तों का ज़िक्र क्या दुश्मन हैं जब बदले हुए

शबनम शकीलशबनम शकील12 Sept 1942 – 2 Sept 2013

1 min read · 12.4K reads

दोस्तों का ज़िक्र क्या दुश्मन हैं जब बदले हुए

शहर में तो अब नज़र आते हैं सब बदले हुए

ज़ीस्त के अदवार कितने मुख़्तलिफ़ से हो गए

साल ओ मह ठहरे हुए और रोज़ ओ शब बदले हुए

किस की दिल-जूई करें किस को मुबारकबाद दें

जब ख़ुशी और ग़म के हूँ यकसर सबब बदले हुए

इक पुराना रास्ता अब किस तरह ढूँडे कोई

शहर भर के सब गली-कूचे हों जब बदले हुए

रोज़ ओ शब की गर्दिशें दिल को बदल पाई नहीं

आईने में गरचे हैं रुख़्सार ओ लब बदले हुए

शबनम शकील
About the poet

शबनम शकील

उपनाम : 'shabnam' मूल नाम : शबनम आबिद अली जन्म : 12 Mar 1942 | लाहौर, पंजाब निधन : 02 Mar 2013 संबंधी : सय्यद आबिद अली आबिद (पिता)

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like