बेवफ़ा से सवाल क्या करना
ज़िंदगी को वबाल क्या करना
उस की यादें हैं उस के होने में
ज़ख़्म का इंदिमाल क्या करना
उम्र की शाम होने वाली है
ज़िक्र-ए-सुब्ह-ए-जमाल क्या करना
जैसे गुज़री गुज़र ही जाएगी
राब्तों को बहाल क्या करना
एक उस का ख़याल काफ़ी है
हर किसी का ख़याल क्या करना
जो भी मिलने थे दुख मिले 'शबनम'
इन दुखों का मलाल क्या करना








