यह समय चुप रहने का नहीं

ऋतु कुमार ऋतुऋतु कुमार ऋतु29 Mar 1970 – 14 Aug 2010

1 min read · 12.4K reads

यह समय चुप रहने का नहीं

बल्कि चुप रहकर बोलते जाने का है

बोलते जाने का अर्थ

ख़ुद को ख़ाली करना नहीं

अपितु जटिल होते वक़्त को परखना भी है

हमेशा की तरह

बोलना

आज भी अभिव्यक्ति के विरुद्ध एक ख़तरा है

इसलिए सब कुछ जानते हुए

मौन रहकर

समय को संवेदनशून्य होने से बचाना है

और यहीं पर

शब्द को

याद रखने और बोलने में

वास्तविक जीवन की कसौटी पर खरा भी उतरना है

इसलिए चुप रहकर बोलते जाने में ही

अपनी आवाज़ की सार्थकता देखी जानी चाहिए।

ऋतु कुमार ऋतु
About the poet

ऋतु कुमार ऋतु

बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत। उपनाम : 'रामलखन यादव' जन्म : 29/03/1970 | हरदोई, उत्तर प्रदेश निधन : 14/08/2010 | दिल्ली, दिल्ली

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like