समय हमें बताता है
कि पेड़ की टहनी से टूटा हुआ एक पत्ता
दिशाहीन आदमी की तरह दिखता है
जब कोई हमें छोड़कर जाता है
कभी न आने के लिए
तब यादें ही उसे हमारे पास लाती हैं
जब दुःख असहनीय हो उठता है
आँखों में बारिश की झड़ी लग जाती है
भविष्य हमें बताता है
कि अंत में हम बीते हुए समय को ही
दुहरा रहे होते हैं।








