ओ नृशंस प्रभु!
क्यों किया तूने ऐसा
कि अपनी ही संतान को
बलिपशु बना डाला
अपनी अधिकार-लिप्सा के हेतु ?
क्यों अपना शासन बनाए रखने को
क्षमा कर दिया तूने
सहोदर के हत्यारे काइन को ?
क्यों दिया तूने
पाप को संरक्षण
अपनी महत्ता को स्थिर रखने हेतु ?
क्यों की तूने गंधक
और आग की वर्षा
हरे भरे सदोम और अमोरा नगरों पर
अपना अस्तित्व मनवाने को ?
क्यों लड़ा दिया तूने
आदमी की एक नस्ल को
आदमी की दूसरी नस्ल से
इस तरह कि
एक नस्ल मनाती रही
फसह का पर्व - निरपेक्ष रहकर
और दूसरी नस्ल के
सब जेठे बेटे और जानवर भी मार डाले तूने
व्यक्तिगत प्रतिशोध में ?
क्यों विवश किया मूसा को तूने
कि वह समुद्र जल में डुबो दे
उस देश को
जो तेरे समक्ष नहीं झुका
और जिसने नहीं किया तेरा स्तुति गान ?
मनुष्यता के विरुद्ध
इतने अपराधों के स्रष्टा ओ नृशंस!
बड़ा नकली लगता है जब पर्वत शिखर पर से
तू देता है प्रेम का संदेश
अपने किसी पुत्र के मुँह से।।
क्यों किया तूने ऐसा
कि अपनी ही संतान को
बलिपशु बना डाला
अपनी अधिकार-लिप्सा के हेतु ?
क्यों अपना शासन बनाए रखने को
क्षमा कर दिया तूने
सहोदर के हत्यारे काइन को ?
क्यों दिया तूने
पाप को संरक्षण
अपनी महत्ता को स्थिर रखने हेतु ?
क्यों की तूने गंधक
और आग की वर्षा
हरे भरे सदोम और अमोरा नगरों पर
अपना अस्तित्व मनवाने को ?
क्यों लड़ा दिया तूने
आदमी की एक नस्ल को
आदमी की दूसरी नस्ल से
इस तरह कि
एक नस्ल मनाती रही
फसह का पर्व - निरपेक्ष रहकर
और दूसरी नस्ल के
सब जेठे बेटे और जानवर भी मार डाले तूने
व्यक्तिगत प्रतिशोध में ?
क्यों विवश किया मूसा को तूने
कि वह समुद्र जल में डुबो दे
उस देश को
जो तेरे समक्ष नहीं झुका
और जिसने नहीं किया तेरा स्तुति गान ?
मनुष्यता के विरुद्ध
इतने अपराधों के स्रष्टा ओ नृशंस!
बड़ा नकली लगता है जब पर्वत शिखर पर से
तू देता है प्रेम का संदेश
अपने किसी पुत्र के मुँह से।।








