मकाँ से ला-मकाँ तक आ गए हैं

Rishi PatialviRishi Patialvi1 Jan 1917 – 1 Jan 1999

1 min read · 12.7K reads

मकाँ से ला-मकाँ तक आ गए हैं

कहाँ से हम कहाँ तक आ गए हैं

जहाँ जलते हैं पर होश-ओ-ख़िरद के

जुनूँ में हम वहाँ तक आ गए हैं

भड़क उट्ठी है कैसी आतिश-ए-गुल

शरारे आशियाँ तक आ गए हैं

ख़ुलूस-ए-दोस्ती पर मरने वाले

हयात-ए-जाविदाँ तक आ गए हैं

हमारी गुम-रही मंज़िल निशाँ है

तजस्सुस में कहाँ तक आ गए हैं

वहाँ दिल में मोहब्बत की कमी है

जहाँ शिकवे ज़बाँ तक आ गए हैं

तमाशा-ए-बहार-ए-गुल की शैदा

बहार-ए-गुल-रुख़ाँ तक आ गए हैं

मक़ाम अपना नहीं मा'लूम लेकिन

जहाँ तुम हो वहाँ तक आ गए हैं

किसी के जल्व-हा-ए-हैरत-अंगेज़

नज़र के इम्तिहाँ तक आ गए हैं

न पहुँचे ख़ाना-ए-दिल के मकीं तक

ज़मीं से आसमाँ तक आ गए हैं

गुज़र कर हम ख़ुदी वहम-ओ-गुमाँ से

ख़ुदा जाने कहाँ तक आ गए हैं

'रिशी' मंज़िल नहीं अब दूर हम से

ग़ुबार-ए-कारवाँ तक आ गए हैं

Rishi Patialvi
About the poet

Rishi Patialvi

Rishi Patialvi (Urdu: رِشی پٹیالوی‎), (1917–1999), born Bam Dev Sharma, hailing from Hoshiarpur District (Punjab), was a popular Urdu poet belonging to Daagh Dehlvi’s lineage. He was a disciple of Naseem Noormahali who was a disciple of Labhu Ram Josh Malsiya…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like