दिल की रूदाद निगाहों से बयाँ होती है

Rishi PatialviRishi Patialvi1 Jan 1917 – 1 Jan 1999

1 min read · 12.6K reads

दिल की रूदाद निगाहों से बयाँ होती है

दर्द-मंदों की ख़मोशी में ज़बाँ होती है

ख़ुद-फ़रामोश न जब तक हो कोई क्या समझे

बे-निशानी भी मोहब्बत में निशाँ होती है

नक़्श-ए-उम्मीद हैं बन बन के बिगड़ते क्या क्या

ज़िंदगी रक़्स-गह-ए-रेग-ए-रवाँ होती है

जो तिरे हुस्न-ए-नज़र-गीर से शादाब नहीं

उन बहारों के मुक़द्दर में ख़िज़ाँ होती है

वो बुरा वक़्त मोहब्बत में न देखे कोई

जब मोहब्बत भी तबीअ'त पे गराँ होती है

यूँ भी होती है तिरे ग़म की नवाज़िश अक्सर

लब पे होती है हँसी दिल में फ़ुग़ाँ होती है

जाँ-निसारी से है तौक़ीर-ए-मोहब्बत लेकिन

देखना ये है कि तकमील कहाँ होती है

हम वहाँ हो के भी मौजूद कहाँ होते हैं

हम-नशीनों में तिरी बात जहाँ होती है

चौंक उठता है ग़म-ए-हिज्र का एहसास 'रिशी'

उन के आने पे भी तस्कीन कहाँ होती है

Rishi Patialvi
About the poet

Rishi Patialvi

Rishi Patialvi (Urdu: رِشی پٹیالوی‎), (1917–1999), born Bam Dev Sharma, hailing from Hoshiarpur District (Punjab), was a popular Urdu poet belonging to Daagh Dehlvi’s lineage. He was a disciple of Naseem Noormahali who was a disciple of Labhu Ram Josh Malsiya…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी