सर-ए-बज़्म-ए-तलब रक़्स-ए-शरर होने से डरती हूँ

रेहाना क़मररेहाना क़मर

1 min read · 12.4K reads

सर-ए-बज़्म-ए-तलब रक़्स-ए-शरर होने से डरती हूँ

कि मैं ख़ुद पर मोहब्बत की नज़र होने से डरती हूँ

बचाना चाहती हूँ उस को सूरज की तमाज़त से

मगर मैं उस के रस्ते का शजर होने से डरती हूँ

कभी उस के ख़यालों में नहीं जाती थी दरिया पर

और अब ये वक़्त आया है कि घर होने से डरती हूँ

अगर ये सच है ख़ुश्बू और मोहब्बत छुप नहीं सकते

तो क्यूँ अपनी मोहब्बत की ख़बर होने से डरती हूँ

मैं अपनी ज़ात में भीगे परों का बोझ हूँ शायद

किसी बे-बाल-ओ-पर के बाल-ओ-पर होने से डरती हूँ

मुझे दुश्मन का भी दिल तोड़ना अच्छा नहीं लगता

किसी की बद-दुआओं का असर होने से डरती हूँ

भला तश्बीह से रुत्बा मिरा क्यूँ कम करे कोई

'क़मर' हूँ इस लिए रश्क-ए-क़मर होने से डरती हूँ

रेहाना क़मर
About the poet

रेहाना क़मर

View profile & all 21 Poems / Stories

More from रेहाना क़मर

  1. मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया था

    मोहब्बत से मुकर जाना ज़रूरी हो गया थापलट के अपने घर जाना ज़रूरी हो गया था

    12.4K reads
  2. कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर दे

    कब कहा था कि वो तोहफ़ा मुझे वापस कर देतेरी मर्ज़ी है तो अच्छा मुझे वापस कर दे

    12.4K reads
  3. उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहीं

    उँगलियाँ फेर रहा था वो ख़यालों में कहींलम्स महसूस हुआ है मिरे बालों में कहीं

    12.4K reads
  4. ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्त

    ये चाँद जो बच्चों का खिलौना है मिरी दोस्तखो जाएगा इस बात का रोना है मिरी दोस्त

    12.4K reads
  5. कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसा

    कभी सूरज है कभी ज़ोहरा-जमालों जैसाक्यूँ वो लगता है मुझे मेरी मिसालों जैसा

    12.4K reads